CHAIRMAN DESK (अध्यक्षीय संदेश)

संस्थापक एवं अध्यक्ष का संदेश

युवाओं के भविष्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण का दृढ़ संकल्प

Founder & Chairman

इंजीनियर राजेश कुमावत

संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष

युवा मित्र ग्रुप सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट

President Message

संस्थापक एवं अध्यक्ष का संदेश (Founder & Chairman Message)

प्रिय युवा साथियों, सम्मानित समाजसेवियों एवं राष्ट्र के भावी कर्णधारों,

युवा मित्र ग्रुप सहयोग चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना एक पावन संकल्प के साथ हुई थी — "एक सोच: कोई हाथ खाली न रहे, कोई युवा बेरोजगार न रहे"। हमारा दृढ विश्वास है कि किसी भी देश की वास्तविक शक्ति उसकी युवा ऊर्जा में निहित होती है। जब युवाओं को सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और रोजगारपरक कौशल (Skills) का संबल मिलता है, तो वे न केवल अपना स्वर्णिम भविष्य सँवारते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की नई इबारत लिखते हैं।

आज के इस आधुनिक दौर में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं को डिजिटल साक्षरता, कंप्यूटर शिक्षा, करियर काउंसलिंग और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर हज़ारों युवा आज स्वावलंबी बन चुके हैं।

आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें जहाँ हर युवा का सपना साकार हो सके। हमारी इस मुहिम से जुड़ें और समाज परिवर्तन के संवाहक बनें।
निशुल्क कौशल व रोजगार

बेरोजगार युवाओं को आधुनिक तकनीकी व वोकेशनल ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाना।

सामाजिक सेवा व महिला सशक्तिकरण

महिला स्वरोजगार, करियर मार्गदर्शन एवं सामाजिक कल्याण के अभियानों का संचालन।

इंजीनियर राजेश कुमावत
संस्थापक / अध्यक्ष
संपर्क करें